थाना कोलारस पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आदतन अपराधी छोटा शिवहरे को अवैध देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।*

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

थाना कोलारस पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आदतन अपराधी छोटा शिवहरे को अवैध देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।*

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध हथियार लेकर घूमने बाले व्यक्तियों की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक:- 29.07.2026 को दौराने कस्बा भ्रमण बस स्टेण्ड कोलारस में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मटमेला कलर की टी शर्ट व लोवर पहने हुये रामपुर के आगे भडौता रोड पावर हाऊस के पास एक व्यक्ति अवैध कट्टा लिये कोई वारदात करने की नियत से खडा है। 

मुखबिर की सूचना पर से रवाना होकर उक्त पते रामपुर के आगे भडौता रोड पावर हाउस के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम छोटा शिवहरे पुत्र गोरीशंकर शिवहरे उम्र 42 साल निवासी ग्राम देहरदा गणेश थाना कोलारस जिला शिवपुरी का होना बताया जिसके कब्जे से देशी कट्टा एक जिंदा राउण्ड एवं एक खाली राउण्ड मिले जिन्हें मौके पर समक्ष पंचान विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

सहायनीय कार्यवाहीः - निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, उ.नि. बबलेश कुमार, प्र.आर. 444 प्रदीप शर्मा, प्र.आर. 808 अजय शर्मा, प्र.आर. 380 धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, आर. 1010 दीपक जाट, आर. 810 निर्मल बारेला, आर. 10 महेन्द्र यादव, आर. चालक 383 रणवीर यादव की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने