न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
थाना कोलारस पुलिस द्वारा अवैध 315 बोर देशी कट्टा मय दो जिन्दा कारतूस के आरोपी नहीम उर्फ नईम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध हथियार लेकर घूम रहे व्यक्तियों की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति व एसडीओपी अनुभाग कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक:- 29.07.2026 को दौराने कस्बा भ्रमण के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काली सफेद सी छितकबरी शर्ट व काला लॉवर/पेण्ट पहने हुये सडैयाबाग मंदिर के पास हाईवे रोड पर बंद पडे जाट बाबा ढाबा पर एक अवैध कट्टा लिये कोई वारदात करने की नियत से खडा है, मुखबिर की सूचना पर से रवाना होकर उक्त पते सडैया बाग मंदिर के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागा जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नहीम उर्फ नईम पुत्र जमील खान उम्र 26 वर्ष निवासी पठान मोहल्ला कोलारस थाना कोलारस जिला शिवपुरी का होना बताया जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं पेन्ट की जेब में दो जिंदा राउण्ड मिले जिन्हें मौके पर समक्ष पंचान विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
सहायनीय कार्यवाहीः - निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्र.आर. 228 उदय सिंह तोमर , प्र.आर. 380 धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, आर. 1010 दीपक जाट आर. चालक 383 रणवीर सिहं यादव की विशेष भूमिका रही।
