थाना पिछोर पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही, 3000 लीटर लहान नष्ट कर 525 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब अनुमानित कुल कीमत 52,500 रुपये की जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

थाना पिछोर पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही, 3000 लीटर लहान नष्ट कर 525 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब अनुमानित कुल कीमत 52,500 रुपये की जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है।

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरुक करने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 विशेष जनजागरुकता अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन श्री मोहन यादव जी द्वारा दिनांक 14.07.26 को किया गया है जिसके तहत 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर नशे के विरुद्ध कार्यक्रम संचालित किये जाने है एवं अवैध शराब के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अभियान के तहत जिले में अवैध शराब के विक्रय पर जीरो टोलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 28.07.26 को थाना पिछोर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरौली में हाथ भट्टी से कच्ची शराब का अवैध निर्माण कार्य व विक्रय चल रहा है, मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर टीम के साथ रवाना हुई, मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम बिरौली में टिंकू चौहान व करन सिंह चौहान के खेत पर दबिश दी गई जहां पर करीबन 10 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रमों में कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 3000 लीटर लहान, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये भरा हुआ मिला। उक्त लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। मौके पर भट्टियों के पास चार नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम कच्ची शराब से भरे हुए मिले। उनमें से दो ड्रमों में लगभग 150-150 लीटर तथा अन्य दो ड्रमों में लगभग 100-100 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भरी हुई थी। इस प्रकार चारों ड्रमों में कुल लगभग 500 लीटर कच्ची शराब पाई गई। इसके अतिरिक्त एक सफेद रंग की प्लास्टिक कट्टी में लगभग 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भरी हुई मिली। मौके पर कुल लगभग 525 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब, अनुमानित कुल कीमत 52,500 रुपये पाई गई। आरोपीगण टिंकू पुत्र करन सिंह चौहान एवं करन सिंह चौहान निवासीगण ग्राम बिरौली, थाना पिछोर मौके से फरार हो गए। वापसी पर आरोपी गण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 349/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

बरामद माल -

01. करीबन 10 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रमों में कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 3000 लीटर लहान, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।

02. चारों ड्रमों में कुल लगभग 500 लीटर व प्लास्टिक कट्टी में लगभग 25 लीटर, कुल लगभग 525 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब, अनुमानित कुल कीमत 52,500 रुपये

भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि. कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, सउनि. परमाल सिंह, आर. 425 धर्मेन्द्र लोधी, आर. 590 बचान सिंह तोमर, आर. 1054 हाकिम वर्मा, आर. 1026 प्रदीप नरवरिया, आर.362 जितेन्द्र गुर्जर, एनआरएस नंदनी, एनआरएस नरेन्द्र, एनआरएस अजीत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने