स्थानीय पोलो ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए अधिकारियों को निर्देश

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

स्थानीय पोलो ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए अधिकारियों को निर्देश

शिवपुरी, 19 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा है कि जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे गरिमामयी ढंग से आयोजित होना चाहिए। जिन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कार्यक्रम में सभी विभागों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं और शिवपुरी शहर के नागरिकों की भी सहभागिता हो।

योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारी जीवन शैली का एक हिस्सा है।हमें योग को बढ़ावा देना चाहिए। इसलिए योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। योग कार्यक्रम के लिए सभी नागरिक पोलो ग्राउंड पर सुबह 6 बजे उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने