ज्ञान भारतम् मिशन अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए चलाया जा रहा है अभियान

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार

ज्ञान भारतम् मिशन अंतर्गत  पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए चलाया जा रहा है अभियान।

शिवपुरी, 13 जून 2026/ ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत निजी शोध संस्थानों, महाविद्यालयों, ग्रंथालयों, मंदिरों, मठ-आश्रमों एवं निजी ट्रस्टों में सुरक्षित पांडुलिपियों की खोज कर उनकी जानकारी ज्ञान भारतम् एप पर अपलोड की जा रही है। 

जिला स्तरीय समिति का गठन।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा अभियान के प्रभावी संचालन हेतु ज्ञान भारतम् जिला स्तरीय समिति का गठन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि प्राचीन पांडुलिपियों एवं हस्तलिखित दस्तावेजों का संरक्षण भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री जी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन पांडुलिपियों को “भारत की आत्मा का महत्वपूर्ण अध्याय” बताया।

जिले में किया जा रहा सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण।

जिले में उपलब्ध प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उनका दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण किया जा रहा है। अभियान के तहत पुस्तकालयों, मंदिरों, आश्रमों, निजी संस्थानों एवं ट्रस्टों में सुरक्षित पांडुलिपियों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

नागरिकों से सहयोग की अपील।

कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है। यदि उनके पास कोई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि उपलब्ध हो तो उसकी जानकारी साझा कर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें। पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु इच्छुक व्यक्ति डिप्टी कलेक्टर श्री मोतीलाल अहिरवार कार्यालय कलेक्ट्रेट शिवपुरी से संपर्क कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने