वेयरहाउस संचालक पर हो कार्यवाही: किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

वेयरहाउस संचालक पर हो कार्यवाही: किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन ।


शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग में बीते बुधवार को खाद से भरे ट्रक को पकड़े जाने पर प्रशासन ने ट्रक स्टाफ पर प्रकरण दर्ज कराया है। जबकि भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष बृजेश धाकड़ का कहना है कि जिस वेयर हाउस में ट्रक मिला, उस संचालक एवं प्रबंधन को क्यों बख्शा गया है। 

गुरुवार की शाम भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि खाद वाले मामले में ट्रक स्टाफ पर प्रकरण दर्ज करने से क्या होगा?। कार्यवाही तो वेयर हाउस संचालक के खिलाफ होनी चाहिए, जिसने यह खाद मंगवाया है। एक तरफ किसान खाद के लिए परेशान है, तथा दूसरी तरफ प्रभावशाली नेता अन्नदाता की इस मजबूरी का लाभ उठाने के लिए बाहर से खाद मंगवा रहे हैं। यह खाद असली है या नकली, वो भी पता नहीं है। इसलिए खाद के इस खेल में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें भी कार्यवाही की जद में लेना चाहिए, क्योंकि ट्रक स्टाफ तो माल लेकर आया है, उसे किसने और किस मंशा से मंगवाया, इसका भी खुलासा होना चाहिए। प्रशासन को निष्पक्ष होकर कार्यवाही करना चाहिए। ज्ञात रहे कि यह वेयर हाउस कोलारस के भाजपा नेता रविंद्र शिवहरे का है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने