सीएम राइज स्कूल की छात्राओं से मिले जनपद सीईओ, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया मार्गदर्शन।

न्यूज् चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार


सीएम राइज स्कूल की छात्राओं से मिले जनपद सीईओ, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया मार्गदर्शन।

शिवपुरी, 16 जून 2026/ जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑफिसर सिंह गुर्जर ने अपने व्यस्त शासकीय कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर सीएम राइज स्कूल पोहरी की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक सुझाव दिए।

सीईओ गुर्जर ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहने की सलाह दी। संवाद के दौरान उन्होंने छात्राओं को भविष्य में आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना धैर्य एवं सकारात्मक सोच के साथ करने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान समझदारी, लगन और आत्मविश्वास से निकाला जा सकता है।

छात्राओं ने भी अपनी जिज्ञासाएं और सवाल रखे, जिनका सीईओ ने सरल एवं सहज भाषा में उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस प्रेरणादायक संवाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने