जनकल्याण शिविर में हुआ समस्याओं का निराकरण रस्सा-कसी व महिला संगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



जनकल्याण शिविर में हुआ समस्याओं का निराकरण

रस्सा-कसी व महिला संगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

शिवपुरी, 17 जून 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पोहरी में 15 से 17 जून  तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का बुधवार शाम सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण करते हुए हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ वितरण

शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

शिविर के द्वितीय दिवस जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, योग एवं जल गंगा संवर्धन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।

रस्सा-कसी व महिला संगीत प्रतियोगिता के साथ हुआ शिविर का समापन।

शिविर के अंतिम दिवस स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका मिशन प्रशिक्षण केंद्र पोहरी में रस्सा-कसी व महिला संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने प्रतिभागी महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड प्रबंधक अभिषेक सक्सेना ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

इस अवसर पर विकासखण्ड प्रबंधक अभिषेक सक्सेना, सहायक विकास खंड प्रवन्धक गगन सिंह पवार, राजेन्द्र गुर्जर, खण्ड पंचायत अधिकारी राकेश रघुवंशी, एपीओ मनरेगा विकास गोयल सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने