पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं शबनम शुरू करेंगी अपना जनरल स्टोर।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

सफलता की कहानी

पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं शबनम शुरू करेंगी अपना जनरल स्टोर।


शिवपुरी, 22 जून 2026

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भी ऐसी ही एक पहल है, जिसके माध्यम से छोटे व्यवसाय शुरू करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिवपुरी शहर निवासी श्रीमती शबनम बानो को जनकल्याण शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस सहायता राशि का उपयोग कर वे अपना जनरल स्टोर प्रारंभ करेंगी, जिससे उनके परिवार की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

श्रीमती शबनम बानो ने बताया कि स्वरोजगार शुरू करने की इच्छा तो थी, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्राप्त सहायता ने उनके सपनों को नई दिशा दी है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।

उन्होंने मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इन योजनाओं से लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने