जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से संचालित हो रही हैं ईको एवं टीएमटी मशीनें।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से संचालित हो रही हैं ईको एवं टीएमटी मशीनें।

शिवपुरी, 23 जून 2026/ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.पी. सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्थापित ईको मशीन एवं टीएमटी मशीन नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं तथा उनका उपयोग आवश्यकतानुसार मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय की ईको मशीन एमआईसीयू में संचालित है, जिसका उपयोग मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बेड साइड के लिए किया जाता है। ईको मशीन का संचालन जिला चिकित्सालय के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विवेक विमल एवं डॉ. चन्द्रशेखर गुप्ता द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके उपयोग से संबंधित समस्त अभिलेख एमआईसीयू में विधिवत संधारित किए जा रहे हैं।

इसी प्रकार टीएमटी मशीन फिजियोथेरेपी यूनिट में संचालित है, जिसका उपयोग भी आवश्यकतानुसार नियमित रूप से किया जा रहा है। मशीन के संचालन के लिए एक अटेंडेंट को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। टीएमटी जांच संबंधी कार्य मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रशेखर गुप्ता एवं डॉ. विवेक विमल के निर्देशन में किया जा रहा है तथा उसका रिकॉर्ड भी नियमित रूप से संधारित किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने