शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितलाभ वितरण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



शिवपुरी, 16 जून 2026/ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड पोहरी में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस पर जब दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल वितरित की गई, तब उनकी खुशी देखने लायक थी। शिविर में दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितलाभ वितरण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ वितरण।

जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऑफिसर सिंह गुर्जर ने बताया कि शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की। शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत ग्राम बीलवरामाता निवासी कतूरी बाई पाल एवं बच्चू पाल, ग्राम परासरी निवासी भागीरथी गुर्जर एवं सोवरन गुर्जर तथा ग्राम डोवई निवासी रामदयाल आदिवासी एवं मीरा आदिवासी को पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम खरवाया निवासी लाली पत्नी कालीराम तथा ग्राम मेहदेवा निवासी सतीश मोगिया सहित चार दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई साइकिल वितरित कर लाभान्वित किया गया।

विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

शिविर के अंतर्गत जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, योग एवं जल गंगा संवर्धन जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा जनजागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने