शिवपुरी में 'नीतू फैंसी ज्वेलर्स' द्वारा आयोजित भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी और मिस तेलंगाना आयुषी ढेंगुला रहे मौजूद।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


शिवपुरी में 'नीतू फैंसी ज्वेलर्स' द्वारा आयोजित भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी और मिस तेलंगाना आयुषी ढेंगुला रहे मौजूद।

शिवपुरी के होटल नक्षत्र रिसोर्ट एवं गार्डन में गुरुवार को एक बेहद भव्य और यादगार डांस कॉम्पटीशन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। 'नीतू फैंसी ज्वेलर्स' की संचालक आरती जैन 'नीतू' द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कला और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी ने शिरकत की, जबकि सुपर जज के रूप में मिस तेलंगाना 2025 आयुषी ढेंगुला एवं प्रसिद्ध मॉडल व डांसर राहुल व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिपाल अरोरा एवं गेस्ट ऑफ ऑनर दीपेश अग्रवाल रहे।

प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर कैटेगरी में 'अरे द्वारपालो' भजन पर मनमोहक प्रस्तुति देने वाले कुलदीप रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी रजक दूसरे और शिवम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर कैटेगरी में भगवान राम पर आधारित धार्मिक प्रस्तुति के साथ अनमोल भार्गव ने पहला स्थान हासिल किया। गुना से आईं राशि गुप्ता ने 'विजयी भवा' गाने पर नारी शक्ति को दर्शाते हुए दूसरा और बीनागंज की जैनिशा जैन ने भी नारी शक्ति पर शानदार प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर कैटेगरी में आरुषि गुप्ता (क्लासिकल डांस), काव्या तिवारी और रौनक सोनी को स्पेशल प्राइज से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट और सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस अवसर पर 'बैटलग्राउंड्स सीजन 2' की रनर अप मुस्कान शेख और सर्वाइकल डॉक्टर भरत अग्रवाल (नारियल वाले) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा रघुवंशी, नम्रता गौतम, सपना शर्मा, शोभा पुरोहित, ममता जैन, नीलम गर्ग वास्तु एक्सपर्ट, राजकुमारी जैन, शशि शर्मा, निशा शिवहरे, रोशनी रितेश गुप्ता, रुचि उपाध्याय और महेंद्र जैन भैयन सहित अक्षत बंसल, नितेश शर्मा, प्रशांत राठोर, मोनिका धाकड़ एवं बीड़ी नंबर 72 परिवार का विशेष सहयोग रहा।

मंच का कुशल और सफल संचालन उन्नति मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की खूबसूरत फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी अनिल कुशवाहा और उनकी टीम ने की। इस दौरान जानवी स्टूडियो, रंग इवेंट्स और प्रकाश साउंड की टीमें मौजूद रहीं। कार्यक्रम में डांस टीचर सुखबीर सिंह व बंटी कुशवाह, मुस्कान शेख के पिता दारा खान, गोपाल कृष्ण गौड़ सहित वरिष्ठ पत्रकार राजू यादव, बबीता परमार , रामस्वरूप रजक, जीतू रघुवंशी एवं अन्य अतिथि भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने