न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जनकल्याणकारी शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ।
शिवपुरी, 12 जून 2026/ मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खनियाधाना जनपद पंचायत प्रांगण में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोगराज मीणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष हितग्राही उपस्थित रहे।
विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की गई। जनपद पंचायत सभागार में 12 जून को छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता तथा 13 जून को स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी गई।
शिविर में वितरित लाभ
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री लोधी द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस क्रम में ग्राम पंचायत देखा कि श्रीमती राजकुमारी जाटव हितग्राही एक बगिया मां के नाम, ग्राम पंचायत मुड़िया की संगीता यादव, लखपति दीदी कफार, अनीता लोधी एवं लाडली लक्ष्मी योजना 6 हितग्राही, पेंशन योजना के 18 हितग्राही, ट्राई साइकिल तीन हितग्राही एवं छड़ी एक हितग्राही को विधायक द्वारा वितरित की गई।

