जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण न करने पर दो पटवारियों को किया निलंबित।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण न करने पर दो पटवारियों को किया निलंबित।

शिवपुरी, 02 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण न करने पर पिछोर में दो पटवारियों को निलंबित किया गया है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति संवेदनशील हैं। उनके सभी एसडीएम और अन्य विभागीय अधिकारियों को भी जनसमस्याओं को लेकर सख्त निर्देश हैं।उन्होंने कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार पिछोर एसडीएम ने दो पटवारियों को निलंबित किया है। उन्होंने तहसील खनियाधाना के ग्राम पहाड़पुर  हल्का के पटवारी श्री वासुदेव पाल एवं तहसील पिछोर के ग्राम भौंती हल्का के पटवारी श्री रामनिवास यादव को निलंबित किया है। उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने