ग्वालियर से लाया था 106 ग्राम स्मैक, शिवपुरी में खपाने आया था, साथी राजेंद्र की तलाश, मोबाइल भी खंगाल रही पुलिस

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

फिजिकल पुलिस ने मारा छक्का: 25 लाख की स्मैक के साथ दबोचा करुआ, 52 हजार नगद भी मिले

ग्वालियर से लाया था 106 ग्राम स्मैक, शिवपुरी में खपाने आया था, साथी राजेंद्र की तलाश, मोबाइल भी खंगाल रही पुलिस

शिवपुरी। जिला मुख्यालय की फिजिकल थाना पुलिस ने स्मैक के खिलाफ कार्यवाही में छक्का मारते हुए 25 लाख की स्मैक पकड़ी। आरोपी ग्वालियर का पाटई का रहने वाला है, जो शिवपुरी में खेप देने आया था। आरोपी के पास से 52 हजार रुपए नगद, एक बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस अब उसके साथी राजेंद्र रावत एवं मोबाइल में हुई बातचीत वाले नम्बरों की पड़ताल कर रही है। 

गौरतलब है कि शिवपुरी में स्मैक की जितनी खपत बढ़ी है, उसी रफ्तार से स्मैक तस्कर भी दबोचे जा रहे हैं। अभी तक 10 व 15 ग्राम स्मैक के आरोपी दबोचे गए, लेकिन मंगलवार को फिजिकल टीआई कृपाल सिंह राठौड़ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कर्बला के पास से एक युवक को 106 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी रामनिवास उर्फ करुआ रावत निवासी पाटई जिला ग्वालियर के खिलाफ पिछले वर्ष बैराड़ थाने में भी प्रकरण दर्ज हुआ था। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से 52 हजार रुपए नगद भी मिले हैं, जो सम्भवतः स्मैक की छोटी पुड़िया बेचने के एवज में मिले होंगे। टीआई फिजिकल कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि करूआ को उसका साथी राजेंद्र रावत स्मैक उपलब्ध कराता था। इसके अलावा पुलिस उन नम्बरो को भी खंगाल रही है, जो आरोपी के मोबाइल में मौजूद हैं।

लगभग हर दिन पकड़े जा रहे नशे के तस्कर: 

शिवपुरी जिले में नशे का कारोबार बहुत तेजी से फल फूल रहा था, लेकिन जबसे यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस अधीक्षक आई हैं, लगभग हर दिन पुलिस स्मैक सहित आरोपी दबोच रही है। चूंकि अब स्मैक के साथ पकड़े जाने वालों से सप्लायर की जानकारी भी ली जा रही है, इसलिए नशा अधिक मिलने लगा। 

स्मैक आने की बदली दिशा: 

पूर्व में शिवपुरी शहर सहित जिले में स्मैक की आवक गुना के कुम्भराज एवं राजस्थान के रास्ते से होती थी, लेकिन अब स्मैक तस्करों ने अपनी दिशा बदलते हुए वितरण केंद्र ग्वालियर को बना लिया है।  पिछले दिनों पकड़े गए स्मैक तस्कर भी ग्वालियर के ही थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने