थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी के अप.क्र. 99/26 मे त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के भीतर चोरी गया 250 किलो तार एवं अपराध मे प्रयुक्त टेम्पो कुल माश्रुका 5 लाख 90 हजार का जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारसुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

 थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी के अप.क्र. 99/26 मे त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के भीतर चोरी गया 250 किलो तार एवं अपराध मे प्रयुक्त टेम्पो कुल माश्रुका 5 लाख 90 हजार का जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारसुदा  आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।*




दिनांक 10.06.26 को फरियादी हुकम सिंह रावत पुत्र श्री रामहेत रावत उम्र 46 साल नि. विजयपुरम थाना कोतवाली जिला शिवपुरी हाल- लाईनमैन विद्युत उपकेन्द्र कार्यालय विद्युत वितरण केन्द्र कोलारस ग्रामीण ने थाना तेंदुआ पर आठ खम्बों के विद्युत तार कीमती 90000 रूपये की चोरी की रिपोर्ट की थी। उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना तेंदुआ पर अप.क्र. 99/26 धारा 303(2) बीएनएस. एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा चोरी एवं नकबजनी अपराधों मे चोरी गये माश्रुका को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों का पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलरस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना तेंदुआ को विद्युत तार चोरी मामले में चोरी गया तार बरामद एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपीगण वीरू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र मुन्ना राठौर उम्र 28 साल, संदीप पुत्र परमू  राठौर उम्र 32 साल निवासीगण लोहपीटा मोहल्ला बरोद रोड बैराढ थाना बैराढ जिला शिवपुरी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त थ्रीव्हीलर टेम्पो जिसमें एल्युमीनियम तार के 09 बण्डल एवं तार के कटे हुए टुकडे बजन लगभग 250 किलो जप्त किया कुल मशरूका 590000 रूपये का बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकङ, सउनि.जितेन्द्र सिंह जाट, आर.317 भुवनेश शर्मा,आर.1001 पवन जाट,आर.1056 प्रवेश कुमार,आर. चालक 85 लोकेन्द्र झाला एवं थाना बैराढ पुलिस की विशेष भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने