थाना पोहरी पुलिस द्वारा ट्रक मे क्रूरता पूर्वक गौवंश का परिवहन किये जाने पर कार्यवाही करते हुये गौवंश को मुक्त कराया एवं गौशाला भेजा गया

न्यूज़ चाचा ला धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना पोहरी पुलिस द्वारा ट्रक मे क्रूरता पूर्वक गौवंश का परिवहन किये जाने पर कार्यवाही करते हुये  गौवंश को मुक्त कराया एवं गौशाला भेजा गया।

थाना पोहरी द्वारा कंटेनर ट्रक को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधि. एवं  पशु क्रुरता अधिनियम मे अपराध कायम किया ।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना पोहरी द्वारा क्रूरता पूर्वक भरे गाय के बछडों से भरे ट्रक कंटेनर को जप्त कर कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वा


रा थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिए मुखविर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी तारतम्य में थाना पोहरी पर दिनांक 11.06.2026 को रात्रि में कस्बा गस्त के दौरान मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि गुढ़ा गांव के पास एक ट्रक कंटेनर गौ वंशों को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन करने के की तैयारी मे है।

मुखविर की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना की गई, टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर एक ट्रक कंटेनर जिसका नम्बर RJ26GA9080 को कब्जे में लिया। इसी दौरान आरोपी अंधेरे का फायद उठाकर ट्रक कंटेनर को छोङकर फरार हो गये।

जप्त शुदा वाहन को खोलकर चेक किया तो उसमें गाय के बछडे क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे, चेक करने के दौरान कुछ गौवंश निकल कर जंगल की ओर भाग गये शेष बचे हुए गौवशों को बाद मेडीकल के परीच्छा गौशाला में सुपुर्द किया गया व जप्त शुदा ट्रक कंटेनर को थाना परिसर रखा गया। थाना पोहरी पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्रं.  167/2026 धारा  4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधि. एवं धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्रआर. 180 हृदेश पाराशर, आर.247 मुनेश धाकड, आर.334 राघवेन्द्र यादव, आर.1134 अरविंद कुशवाह, आर. 1179 धर्मेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने