इंजेक्शन प्रकरण पर उठे सवाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 




समाचार 

इंजेक्शन प्रकरण पर उठे सवाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

राजस्थान में सामने आए कथित इंजेक्शन प्रकरण के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाजसेवी एवं गौसेवक कल्लू महाराज ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी अस्पताल, डॉक्टर या दवा आपूर्ति से जुड़ी लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कल्लू महाराज ने कहा कि मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों का विश्वास बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने तथा मरीजों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने