करैरा में तहसीलदार ने लगाई मोबाइल कोर्ट, फौती नामांतरण के 8 प्रकरण निपटाए

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

करैरा में तहसीलदार ने लगाई मोबाइल कोर्ट, फौती नामांतरण के 8 प्रकरण निपटाए

शिवपुरी, 28 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार श्री ललित शर्मा ने आज तहसील करैरा के ग्राम काली पहाड़ी एवं टोडा करेरा में मोबाइल कोर्ट लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया। 

मो

बाइल कोर्ट के दौरान ग्राम टोडा करेरा में फौती नामांतरण के 5 तथा काली पहाड़ी में 3 प्रकरणों को मौके पर ही स्वीकृत किया गया। इस तरह कुल 8 परिवारों को तत्काल राहत मिली और उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस मौके पर तहसीलदार श्री शर्मा ने दोनों ग्रामों में चल रहे दो बूंद जिंदगी की पोलियो बूथ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर मौजूद कर्मचारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के निर्देश दिए। प्रशासन की मोबाइल कोर्ट से ग्रामीणों को उनके गांव में ही राजस्व संबंधी समाधान मिल रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने