भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राम श्री आदिवासी बनी।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राम श्री आदिवासी बनी।

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जनजाति ( अंजाज)मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने मध्य प्रदेश में मोर्चा की संगठनात्मक विस्तार और सुदृढींकरण की दिशा में नए जिला अध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। 

शिवपुरी जिले की जिला अध्यक्ष श्रीमती राम श्री आदिवासी कलोथरा की सरपंच को नियुक्त किया है ।

भाजपा के श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट मंत्री भारत सरकार की अनुशंसा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के  पद पर श्रीमती राम श्री आदिवासी की तैनाती की गई है ।  श्रीमती राम श्री आदिवासी दो बार प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा सम्मानित हो चुकी है तथा राष्ट्रपति भवन में भी राष्ट्रपति माननीय मुर्मू के साथ भी बैठक कर चुकी है।

एकता परिषद जिला शिवपुरी के जिला संयोजक पंडित राम प्रकाश शर्मा करसेना वालों ने बताया कि इन  नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य और अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में पार्टी की पेठ को और अधिक गहरा करना तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचना है। इस नई संगठात्मक सूची में शिवपुरी जिले पर पार्टी ने विशेष भरोसा श्रीमती राम श्री आदिवासी पर किया है। क्षेत्र में संगठन की नई धार देने और जनजाति समाज के बीच पेठ मजबूत करने के उद्देश्य श्रीमती राम श्री आदिवासी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

 स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय की सराहना की है राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्रीमती राम श्री आदिवासी के नेतृत्व में मोर्चा आगामी समय में शिवपुरी जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों तक संगठन की सक्रिय करने  में कामयाब रहेगी। पत्र मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव व विधायक देवेंद्र जैन से मिलने पहुंची तथा मार्गदर्शन लिया। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने