थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 186/2026 चोरी गये सोने चांदी के जेवरात कीमती 03 लाख रूपये के बरामद कर दो आरोपी एवं एक बाल आपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया, आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने से उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 186/2026 चोरी गये सोने चांदी के जेवरात कीमती 03 लाख रूपये के बरामद कर दो आरोपी एवं एक बाल आपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया, आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने से उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  श्री संजीव मुले के निर्देशन में चोरी व नकबजनी प्रकरणों में जल्द से जल्द मश्रुका बरामद कर आरोपीयों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खनियधाना द्वारा चोरी के अपराध का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

फरियादी अरविन्द्र पुत्र श्रीराम लोधी उम्र 28 साल निवासी मजरा रामनगर ग्राम मुहारीकला थाना खनियाधाना ने थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 23- 24/05.2026 की दरम्यानी रात्रि मे अज्ञात चोर कमरे मे रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब तीन लाख रूपये के ताला तोडकर चुरा कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 186/2026 धारा 305ए,331(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

दौराने विवेचना मुखविर की सूचना पर संदेही यशपाल लोधी निवासी ग्राम मुहारीकला से अपराध सदर मे पूछताछ की गई तो पूछताछ पर बताया कि उसने आपने दो साथियों सोनसिहं उर्फ सुल्ली लोधी एवं आपचारी बालक निवासीगण ग्राम मुहारीकला के साथ मिलकर दिनांक 23-24.05.2026 की रात्रि मे अरविन्द्र लोधी के कमरे व अलमारी का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर चुरा कर ले गये थे । संदेही यशपाल लोधी के बताये अनुसार सोनसिंह उर्फ सुल्ली लोधी , आपचारी बालक से पूछताछ की गई तो जुर्म कर स्वीकार किया । आरोपीगणो को प्रथक प्रथक गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया । आरोपीगण सोनसिंह उर्फ सुल्ली पुत्र देवसिंह लोधी उम्र 29 साल , यशपाल पुत्र नाथूराम लोधी उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम मुहारीकला थाना खनियाधाना  को माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया एवं आपचारी बालक उम्र 16 साल निवासी ग्राम मुहारीकला को किशोर न्यायालय शिवपुरी भेजा गया । 

सराहनीय भूमिकाः- निरी. केदार सिंह यादव , सउनि रामसिंह भिलाला  सउनि हजारीलाल जाटव , प्र.आर. नरेन्द्र सिंह पाल , प्र0आर0 नीतू सिंह , प्र.आर. हीरा सिंह , आर. अनूप कुमार, आर. हेमसिहं गुर्जर , आर. जयवीर गुर्जर , आर. योगेन्द्र सिंह , आर. रवि वाथम, आर.  उमेश लोधी , आर.दीपक किरार आर.अरविन्द्र सिहं कौरव, म.आर. हनीराजा चौहान , की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने