न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना पिछोर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही, अबैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी शिवराज गौर के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 07 पेटियां एवं एक अल्टो कर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशों के पालन में दिनांक 10.06.26 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा टीम रवाना की गई, मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम भरतपुर तिराहा रन्नोद पिछोर रोड पर एक सफेद रंग की अल्टो कार क्र. MP 33 C 7684 को चैक किया गया तो वाहन की पिछली सीट पर 05 पेटी तथा डिक्की में 02 पेटी, कुल 07 पेटी सफेद देशी मदिरा रखी मिली जिसे पुलिस व्दारा जप्त कर आरोपी चालक को पकड़कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवराज पुत्र हुकुम सिंह गौर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भंगवा थाना पिछोर का होना बताया जिसके कब्जे से कुल 07 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर, मात्रा 63 लीटर शराब, कीमती करीब 28000/- रु. एवं एक सफेद रंग की अल्टो कार क्र. MP 33 C 7684 कीमती करीबन 200000/- रुपये को मौके पर आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी शिवराज गौर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 283/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।
बरामद माल -
01. 07 पेटी देशी प्लेन शराब की प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर, मात्रा 63 लीटर शराब कीमती करीब 28000/- रु.
02. एक सफेद रंग की अल्टो कार क्र. MP 33 C 7684 कीमती करीबन 200000/- रु.
भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, सउनि अरविंद सगर, आर. 425 धर्मेन्द्र लोधी आर. 1026 प्रदीप नरवरिया, आर. 590 बचान सिंह तोमर, आर. 637 कमल गुर्जर, एनआरएस अजीत की सराहनीय भूमिका रही।

