न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना सीहोर पुलिस द्वारा अप.क्र. 65/2026 में कट्टे से हवाई फायर कर फरियादी को जान से मरने की धमकी देने वाले सहयोगी आरोपी आनंद लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
दिनांक 23.05.2026 को फरियादी जीतेन्द्र पुत्र औतार सिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम सीहोर थाना सीहोर जिला शिवपुरी के द्वारा रिपोर्ट किया की फरियादी के घर के बाहर आरोपी प्रशांत गुर्जर तथा कुछ अन्य लोगों द्वारा पुरानी रंजिश पर से माँ बहिन की गंदी गंदी गालियां दी व डराने के लिये कट्टे से हवाई फायर कर जाने से मारने की धमकी दी उक्त रिपोर्ट पर से थाना सीहोर पर अप.क्र. 65/2026 धारा 296,125,351(3), 3 (5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु एवं अपराधियों के विरूध्द जीरो टोलेरेस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी उनि जूली तोमर एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 11.06.2026 को आरोपी आनंद लोधी पुत्र हरनाम लोधी उम्र 23 साल नि0 ग्राम मछावली हाल यादव कॉलोनी करैरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया वाद न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय कार्यवाही :- उनि जूली तोमर, सउनि. नारायण बंजारा, प्र. आर. बेताल सिह गुर्जर, आर. देवेन्द्र परिहार, आर. हुकम सिंह आर. धर्मेन्द्र शर्मा, अवदेश रावत, आर. साहिल खाँन, आर. भारत बघेल, आर. अजय शाक्य, सतेन्द्र रावत, आर. विनोद कुमार आर. संजीव श्रीवास्तव (थाना अमोला) की सराहनीय भूमिका रही।
