न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुये अबैध रेत से भरे हुए 02 ट्रेक्टर मय ट्राली के जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड कर जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.06.2026 को थाना करैरा पुलिस को जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि दो ट्रैक्टर ट्रोली अबैध बजरी भरे झंडा व गदाई के बीच में आम रोड पर खडे है मुखबिर की सूचना से मुखविर के बताये स्थान झंडा व गदाई के बीच में आम रोड पर पहुंचे तो 02 ट्रैक्टर ट्रोली बोडी से ऊपर तक ओवर लोड बजरी भरे खडे मिले जिनके चालक नहीं थे, ट्रैक्टरों के चालको की तलाश की जो नही मिले मौके पर से एक ट्रैक्टर स्वराज लाल रंग का 855 विना नम्बर का जिसका इंजन नम्बर EZ5003/SFN54137 मय ट्रोली जिसमें ओवर लोड़ बजरी (रैत) भरी है एंव दूसरा ट्रैक्टर नीले रंग का विना नम्बर न्यू होलेंड कम्पनी का 3630 जिसका चैसिस नम्बर NHN36300ZSG750445 है ट्रोली में बोडी से ऊपर तक तीन लकडी के पटिया लगाकर ओवर लोड बजरी (रैत) के विधिवत जप्त किया गया दोनो वाहनों एवं वाहन स्वामियों के विरूद्ध खनिज अधि. के तहत वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण खनिज विभाग शिवपुरी के लिए भेजा गया है। प्रकरण में आरोपीगण की तलाश जारी है।
जप्ती
01. एक स्वाज 855 ट्रेक्टर मय ट्राली
02. एक न्यू होलेंड 3630 ट्रेक्टर मय ट्राली
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि चरणसिंह, आर. 639 सोनू श्रीवास्तव आर. रामअवतार गुर्जर थाना करैरा की मुख्य भूमिका रही

