अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया संगोष्ठी का आयोजन।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया संगोष्ठी का आयोजन।




शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन कि रविवार को साप्ताहिक संगोष्ठी वार्ड क्रमांक 12 के  मधुनगर में  पंडित  संदीप शर्मा के निज निवास पर आयोजित हुई इसमें सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। पंडित मुरारी लाल शर्मा ऐचबांडे  वालों ने स्वागत भाषण दिया।

‌व मुख्य अतिथि पंडित  कैलाश नारायण भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण सदैव शास्त्रों के माध्यम से समाज को अंधकार से मुक्त कर प्रकाश की ओर ले जाने की भूमिका हर युग में निभाया है । ब्राह्मण समाज के  बिखराव को रोकना होगा। तभी हमारी ताकत और संस्कृति की रक्षा संभव है। पंडित रमेश चंद्र भार्गव राजौर वाले ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव दूसरों का भला सोचा है ,आज भी पूजा पाठ कर  देश, समाज की भलाई के लिए ही कार्य करते हैं।महासभा के जिला महामंत्री पंडित देवेंद्र कुमार कन्हौआ ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों को संबल  देने के साथ ही ऐसे मेधावी छात्र जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं उनके सहयोग के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी हो

प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि महासभा संगठन की स्थापना समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना और तुलसी आश्रम परिसर में भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना ,आध्यात्मिक शिक्षा देकर चरित्र एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और परिसर  में भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना का कार्य चल रहा है गरीब ब्राह्मण के शादी विवाह  सम्मेलन में कराना,जनेऊ, विधवा वृद्द  दिव्यांगों को  शिक्षा क्षेत्र में यथासंभव सहयोग किया जा रहा है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री पंडित  बालमुकुंद पुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव  ज्ञान, संस्कार, शिक्षा और मानव कल्याण की परंपरा का संवाहक  रहा है। उन्होंने नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक मूल्यों और गौरवशाली इतिहास  को पहुंचाने के साथ शिक्षा, नैतिकता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया है । संगठन जिला मंत्री पंडित  कैलाश नारायण मुद्गल ने भी कहा कि ब्राह्मण समाज की परंपरा केवल अपने समाज तक सीमित नहीं है बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की रही है संगोष्ठी में उपस्थित गणमान्य जनों ने शिक्षा संस्कार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अवसर पर पंडित  , प्रभु दयाल चतुर्वेदी,  पुरुषोत्तम कांत शर्मा आदि उपस्थित  थे।संगोष्ठी का संचालन पंडित एन पी अवस्थी ने किया अंत में आभार पंडित  हरगोविंद शर्मा ने व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने