न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
एसडीएम ने व्यापारियों से कहा, हमने रामसिया परिहार की सूचना पर की थी दिनारा में कार्रवाई।
विधायक प्रतिनिधि बोले, एसडीएम ने मेरी मानहानि की है, कोर्ट केस करूंगा।
एसडीएम बोले, मैं किसी विधायक प्रतिनिधि को नहीं जानता, मुझे किसान ने सूचना दी थी।
करैरा मंडी में रामसिया परिहार द्वारा सूचना देने की बात कहते एसडीएम्।
दिनारा में व्यापारी संघ के अध्यक्ष के गोदाम पर बीते रोज हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने अब राजनैतिक रंग ले लिया है।
एसडीएम ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी करैरा में आयोजित एक कार्यक्रम में दिनारा में व्यापारी पर हुई कार्रवाई को एक किसान की सूचना पर अंजाम देना बताया।
वहीं दूसरी ओर दिनारा के विधायक प्र
तिनिधि एवं अनुसूचित जाति के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इस नाम को खुद से जोड़ते हुए इसे खुद की मानहानि बताया है।
एसडीएम पर मानहानि का केस करने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल को करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने दिनारा में व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गेंडा के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया था। उक्त कार्रवाई के विरोध में 29 अप्रैल को व्यापारी एसडीएम से मिले, इसके बाद 30 अप्रैल को उन्होंने धरना देते हुए बाजार बंद रखा। इस दौरान करैरा विधायक रमेश खटीक ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण दमनात्मक कार्रवाई करार देते हुए कहा कि यह कार्रवाई व्यापारियों में भय व्याप्त करने के लिए अंजाम दी गई हैं। इसी क्रम में 1 मई तो करैरा कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीएम निंगवाल ने यह कह दिया कि उन्होंने दिनारा में रामसिया परिहार नाम के एक किसान की सूचना पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया था। रामसिया परिहार ने उन्हें बताया था कि वहां अवैधानिक खरीद की जा रही है। एसडीएम के इस बयान पर दिनारा में विधायक प्रतिनिधि रामसिया परिहार ने नईदुनिया से बात कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एसडीएम ने भरी सभा में झूठ बाेला है कि, मैंने उन्हें सूचना दी थी। रामसिया परिहार के अनुसार उन्होंने पूरे क्षेत्र में मुझे दलाल साबित करने का प्रयास कर मेरी मानहानि की है। वह दिनारा में रामसिया परिहार नाम का मेरे अलावा कोई दूसरा किसान या व्यक्ति बता दें। रामसिया ने इस मामले में एसडीएम पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। वहीं एसडीएम से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें तो रामसिया परिहार नाम के किसान ने सूचना दी थी, वह किसान विधायक प्रतिनिधि है या नहीं, यह वे नहीं जानते। उन्होंने न तो विधायक को लेकर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है और न ही विधायक प्रतिनिधि को लेकर।
बाक्स
मामले की जांच करवाएंगे, करेंगे शिकायत: विधायक
इस मामले में करैरा विधायक रमेश खटीक का कहना है कि रामसिया परिहार विधायक प्रतिनिधि है।
इस मामले में हम कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच करने और सीडीआर डिटेल निकलवाने की मांग करेंगे। इस तरह से अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगाए जाएंगे तो ठीक नहीं होगा। विधायक के अनुसार अगर कलेक्टर स्तर से इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मामले को भोपाल में पार्टी फोरम और सीएम के यहां उठाएंगे मामले में उचित जांच करवा कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
