न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे हेलमेट जागरुकता अभियान के अंतर्गत एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर पिछोर मे यातायात पाठशाला का आयोजन कर छात्रों को जागरूक किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु पूरे प्रदेश भर मे अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये समझाइस दी जा रही है।
अभियान के तारतम्य में दिनांक 01/05/2026 को एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर पिछोर पहुंचकर यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया,
जिसमें हेलमेट के महत्व के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं बच्चों को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जागरूक कर शपथ दिलाई गई।
