न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की मासिक बैठक सम्पन्न ।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने हेतु कई विषयो पर चर्चा की गई ।
शिवपुरी -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देश अनुसार भाजपा की जिला मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक में संगठन की आगामी अधिकारी योजना विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विश्व पर चर्चा की गई
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा
कि भारतीय जनता पार्टी द्रारा कार्यकर्त्तायों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भी किया जायेगा,साथ ही मन की बात को भी बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्त्ता सुने ऐसे प्रयास भी किये जा रहे हैं
जिलाध्यक्ष श्री जाटव ने कहा की भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्तायों के दम पर आज हमारी ज्यादातर राज्यों में सरकार हैं बैठक को पूर्व
विधायक नरेंद्र विरथरे,पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने भी सम्बोधित किया,बैठक का संचालन महामंत्री के पी परमार ने किया
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी,केशव सिंह तोमर,विजय शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव,जिला महामंत्री लवलेश जैन,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा,पवन लोधी,हेमंत ओझा,भूपेंद्र यादव जिला मंत्री नीरज तोमर अवतार सिंह गुर्जर ,दीपा बंसल,लक्ष्मी जाटव,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे,किसान मोर्चा अध्यक्ष विपिन खेमरिया,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जीतेन्द्र गुर्जर,अन्नू श्रीधर सह मीडिया प्रभारी,वेदांश सविता,कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी सभी मंडल अध्यक्ष गण,सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

