कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने रात्रि-चौपाल के बाद ग्राम मुडखेड़ा में किया रात्रि विश्राम ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने रात्रि-चौपाल के बाद ग्राम मुडखेड़ा में किया रात्रि विश्राम ।

अधिकारियों ने आंगनवाड़ी भवन मुड़खेड़ा में गुजारी रात।

शिवपुरी, 07 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जनजाति बाहुल्य ग्राम मुड़खेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद ग्रामीणों के बीच आत्मीयता का परिचय देते हुए मुड़खेड़ा में ही ग्रामीणों के साथ संगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया और मुड़खेड़ा में ही रात्रि विश्राम भी किया।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के साथ जिला पंचायत सीईओ विजय राज, एसडीएम अनुपम शर्मा एवं अन्य जिलाधिकारियों ने भी ग्राम के आंगनवाड़ी भवन में रात गुजारी। शासन-प्रशासन द्वारा गांव में रुककर सीधे ग्रामीणों से संवाद की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन गांव की चौखट तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर मिले।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने