न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन आज शिवपुरी में
जैन समाज की मीटिंग लेकर गिरनार जी धर्म यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
🙏🙏🙏
शिवपुरी - राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी के संघनायक हरिओम जैन एवं गिरनार जी यात्रा के सह संवाहक म प्र महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जी जैन अशोक नगर में विराजमान परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महामुनिराज से दिल्ली से गिरनार जी तक आयोजित होने वाली 25 दिवसीय 5100 किमी लंबी "श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा" के लिए मंगल आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने आ रहे है।
*विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन दिल्ली की उपस्थिति में बुधवार, दिनांक 27 मई 2026 को रात्रि में ठीक 8 बजे से एक विशेष मीटिंग का आयोजन श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी शिवपुरी में किया जा रहा है। जिसमें शिवपुरी जैन समाज के सभी बंधुओं, सभी जैन संस्थाओं के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के सभी सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली से चलकर गिरनार जी जा रही धर्म यात्रा जो कि शिवपुरी में 3 जुलाई को आएगी श्री गिरनार जी धर्म यात्रा की तैयारियों हेतु चर्चा करेंगे। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया सभा में समय पर उपस्थित होकर गिरनार जी यात्रा की सफलता हेतु मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें।*
🙏🙏🙏निवेदक 🙏🙏🙏
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी म प्र

