अब रात में भी चमकेगा शिवपुरी, नगर पालिका की टीम चला रही विशेष सफाई अभियान।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

अब रात में भी चमकेगा शिवपुरी, नगर पालिका की टीम चला रही विशेष सफाई अभियान।


शिवपुरी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आदरणीय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा नगर पालिका सीएमओ श्री इशांक धाकड़ के मार्गदर्शन में अब दिन के साथ-साथ रात में भी सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।*

नगर पालिका की स्वच्छता टीम द्वारा देर रात शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा चौक, खेड़ापति मंदिर रोड, पोहरी चौक चौराहा, नीलगाय चौराहा, सरस्वती विद्या पीठ स्कूल क्षेत्र, थीम रोड, माधव चौक चौराहा एवं झांसी चौराहा सहित कई स्थानों पर सड़क सफाई, कचरा हटाने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया गया।*

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने देर रात तक मैदान में रहकर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए मेहनत की। अभियान के दौरान सड़कों की धुलाई, कचरा संग्रहण और प्रमुख मार्गों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि सुबह शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।*

नगर पालिका प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि सफाई कर्मियों की टीम प्रतिदिन सुबह और शाम से ही सक्रिय हो जाती है तथा रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है। आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर होने वाली सफाई व्यवस्था और लोकेशन आधारित जानकारी भी प्रतिदिन साझा की जाएगी, जिससे आमजन को स्वच्छता अभियान की निरंतर जानकारी मिलती रहे।

इसके साथ ही शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान भी लगातार जारी है। प्रशासन का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी है।

नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।*



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने