न्यूज़ चाचा का धमाका
जीतेन्द् जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत।
शिवपुरी, 04 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में मृतक के परिजनों को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
सड़क दुघर्टना के प्रकरण में ग्राम बक्सपुर तहसील बदरवास निवासी मृतक सनेश के परिजन पिता बृजपाल यादव को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि मृतक सनेश की मृत्यु स्वयं के गांव बक्सपुर जाते समय सुमैला पुल पर आयशर गाड़ी के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से चलाने पर टक्कर मार देने से हुई।