सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आज पिछोर में

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन बिलासपुर 

समाचार

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आज पिछोर में

शिवपुरी, 4 मई 2026/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती कैंप 05 मई से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा। 

उक्त भर्ती कैंप 05 मई को जनपद पंचायत भवन पिछोर, 6 मई को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में, 7 मई को जनपद पंचायत भवन नरवर, 8 मई को जनपद पंचायत ग्रामीण आजीविका भवन करेरा, 11 मई को जनपद पंचायत भवन कोलारस, 12 मई को जनपद पंचायत भवन पोहरी, 13 मई को जनपद पंचायत भवन खनियाधाना, 14 मई को जनपद पंचायत भवन बदरवास में आयोजित किया जा रहा हैं। इन शिविरों का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जायेगा।

चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। 14 हजार रुपए से 25 हजार रुपए की सैलरी पर रखा जाएगा। सुविधा में पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।

इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10 वीं पास उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10वीं की अंकसूची की फोटो कॉपी आधार कार्ड, दो फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रूपए चयनित उम्मीदवार को क्यू आर कोड से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर एवं मोबाइल नंबर 8953619280 से प्राप्त की जा सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने