आईशर एकेडमी अंतर्गत ऑटोमोटिव टेक्निशियन और ड्रायविंग प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

आईशर एकेडमी अंतर्गत ऑटोमोटिव टेक्निशियन और ड्रायविंग प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

शिवपुरी, 26 मई 2026/ युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के आधार अवसर प्रदान करने वाली आईशर एकेडमी शिवपुरी में ऑटोमोटिव टेक्निशियन और ड्रायविंग (फोर व्हीलर) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। कोर्स अवधि 9 माह है, जिसमें 3 माह का आवासीय प्रशिक्षण शिवपुरी अकादमी में एवं 6 माह की ऑन जॉब ट्रेनिंग पीथमपुर आयशर प्लांट (इंदौर) में) शामिल है। 

कोर्स की विशेषताऐं

वीई कमर्शियल व्हीकल (आयशर) के साथ ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान स्टायफंड, प्रशिक्षण के सफल समापन के पश्चात उद्योग प्रमाणित प्रमाण पत्र, जरूरतमंद युवा को कोर्स हेतु कौशल लोन की सुविधा दी जाएगी। न्यूनतम योग्यता में 10वीं कक्षा पास तथा आयु 18 से 26 वर्ष रहेगी। 

आवश्यक दस्तावेज

इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज चाहिए होंगें जिसमें आधार कार्ड, 10वीं की अंकसूची, 10वीं के बाद जो भी पढ़ाई की है, उसकी अंकसूची, माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, आय प्रमाण पत्र परिवार का यदि है तो, मूल निवास प्रमाण पत्र, अभ्यार्थी के 15 पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता के साथ अभ्यार्थी की फोटो, पैन कार्ड यदि है तो, समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति लाना आवश्यक है, तभी उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

तीन महीने प्रशिक्षण के बाद मिलेगी आयशर प्लांट में ऑन जॉब ट्रेनिंग।

इस प्रशिक्षण के तीन महीने पूरे करने के बाद यह उम्मीदवार इंदौर पीथमपुर में स्थित आयशर प्लांट में ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यक्रम के लिए जाते हैं। ओजेटी कार्यक्रम पूरा होने के बाद, इन उम्मीदवारों को देश भर के विभिन्न ऑटो डीलरों और कंपनियों में रखा जा रहा है। 1200 रुपये की कॉशन मनी ली जा रही है जिसे प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन के बाद किसी भी व्यक्तिगत खर्च के अलावा वापस कर दिया जाएगा, ओजेटी के समय अभ्यर्थियों से 2500 रुपये चार समान किस्तों में लिये जा रहे हैं। छात्रों को पारंपरिक शैक्षणिक सीमाओं से परे जाकर बेहतर हुनर सुरक्षित रोजगार के तहत ऑटोमोबाइल के इस आवासीय कार्यक्रम के लिए नामांकन शुरू है, अभ्यर्थी जल्द करे क्योंकि सीमित सीटें है। ऐसे में अपने सपने को साकार करने का यह सुनहरा अवसर न गवाएं। 

आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु संपर्क करे 7987544541 या 9425732055 या श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने