न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना भौंती पुलिस द्वारा महिलाओं के नाम से फर्जी एकाउण्ट से अश्लील रिकॉर्डिंग कर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर गंभीर अपराधों में फसाने की धमकी देकर वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले दो फरार आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माल मशरुका जप्त किया।*
समाज में सायवर के अपराधों के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिविम्व पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही वित्तीय धोखाधडी की शिकायतों में स्थानीय युवाओं द्वारा मिलकर स्वयं को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों को फोन कॉल करके बलात्कर का आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी की धमकी देकर वित्तीय धोखाधड़ी कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा दिनांक 07.05.2026 को ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत थाना भौंती के अपराध क्रमांक 45/26 धारा 319(2), 318(2), 3(5), 338, 308(6) BNS, 66 C, 66 D IT ACT में घटना दिनांक से फरार चल रहे भरत उर्फ भारत पुत्र दसरथ सिंह लोधी उम्र 36 साल, अनिल पुत्र दसरथ सिंह लोधी उम्र 23 साल नि0गण ग्राम तिंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी को मुखबिर सूचना पर से ग्राम नयाखेङा बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त कृत्य से कमाई गई राशी से क्रय की गयी एक टीव्हीएस कम्पनी की अपाचे मोटर सायकिल क्र0 MP33ZG5025 एवं दो मोबाइल फोन जप्त किये गये है तथा आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया जा रहा है।
नाम गिरफ्तार आरोपीगणः–
1. भरत उर्फ भारत पुत्र दसरथ सिंह लोधी उम्र 36 साल नि0 ग्राम तिंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
2. अनिल पुत्र दसरथ सिंह लोधी उम्र 23 साल नि0 ग्राम तिंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
जप्त मशरुकाः-
1. टीव्हीएस कम्पनी की अपाचे मोटर सायकिल क्र0 MP33ZG5025 कीमती 1,20,000 रुपये
2. दो मोबाइल फोन कीमती – 20,000 /- रु.
कुल मशरुका की कीमत – 1,40,000 /- रुपये*
सराहनीय कार्यवाहीः-निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय कुमार भगत, प्र0आर0 669 अभयराज सिंह, आर0 240 पीकेश कुमार, आर0 38 मलखान गुर्जर, आर0 534 रामप्रसाद गुर्जर, आर0 358 दुर्गाविजय रावत की अहम भूमिका रही । सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज
