न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना पोहरी पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक 73/2022 मे 4 साल से फरार स्थाई वारंटी रघुवर धाकड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री आनंन्द राय के मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 73/2022 अपराध क्रमांक 182/2021 में स्थाई वारंटी रघुवर धाकड पुत्र मानाराम धाकड उम्र 42 साल निवासी बैसी थाना पोहरी थाना पोहरी जिला शिवपुरी का, जो करीब 4 वर्ष फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील कराये जाने के निर्देश दिये गये थे, निरी. रवि चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर स्थायी वारंटी को दिनांक 08.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही निरी रवि चौहान, प्र. आर. 336 नीरज सेंगर, प्र.आर. 180 हदेश पाराशर, आर. 1162 रामअवतार रावत, आर.802 अमित, आर. 177 हेमराज राठौर, आर. 1134 अरविंद कुशवाह, आर चालक 1156 सुनील पाल की विशेष भूमिका रही।
