न्यूज़ चाचा का धमाका
जीतेन्द जैन
समाचार
आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु अनंतिम चयन सूची जारी।
शिवपुरी, 29 मई 2026/ कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना शिवपुरी शहरी अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों की गतदिनों अनुविभागीय अधिकारी श्री आनंद सिंह राजावत की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित कर अनंतिम चयन सूची जारी की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी श्री नीरज सिंह गुर्जर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अध्यक्ष द्वारा नामांकित सदस्य श्रीमती मोनिका विनोद राठौर भी उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास परियोजना शिवपुरी शहरी के परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकाशित अनंतिम चयन सूची के विरूद्ध कोई आवेदिका अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहती है तो एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल पर सूची अपलोड होने के उपरांत 7 दिवस में https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से उक्त चयनित अभ्यर्थियों के विरूद्ध ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करा सकती है। आपत्ति सिर्फ एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से ही दर्ज की जाएगीं। निर्धारित दिनांक पश्चात आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
अनंतिम चयन सूची
आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु जारी अनंतिम चयन सूची में आंगनवाड़ी केन्द्र हरिजन बस्ती वार्ड 16 के लिए कु.दिव्या यादव, सर्किल जेल के पास बडौदी वार्ड 16 के लिए श्रीमती पूनम यादव, मनियर सहराना वार्ड 13 के लिए कु.कृष्णा जाटव, मदकपुरा सहराना वार्ड 17 के लिए श्रीमती सोनम ओझा, मदकपुरा वार्ड 16 के लिए श्रीमती पिंकी पटेल, ठकुरपुरा हरिजन बस्ती वार्ड 39 के लिए श्रीमती मैना आदिवासी, चंद्रा कॉलोनी वार्ड 10 के लिए श्रीमती सपना कुशवाह, गौशाला टपरिया वार्ड 16 के लिए कु.अंजलि ओझा, गौशाला वार्ड 16 के लिए कु.कृष्णा जाटव, गायत्री कॉलोनी पोहरी बायपास वार्ड 15 के लिए कु.भावना कुशवाह, गणेश गली पुरानी शिवपुरी वार्ड 19 के लिए कु.आरती कुशवाह, करोंदी सहराना वार्ड 39 के लिए कु.लाली धाकड़ का अनंतिम चयन किया गया है।