न्यूज़ चाचा का धमाका
जीतेन्द जैन जिला शिवपुरी
सामाचार
थाना यातायात द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के चलते आज माधव चौक पर वाहन चैकिंग लगकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये समझाईस दी गई ।पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 09.05.26 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांचेन डोलकर भुटिया
के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस द्वारा माधव चौक चौराहे पर आमजन को हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया एवं नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन न चलाने को लेकर भी आमजन को जागरूक किया गया। पूर्व में भी शिवपुरी शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है। जिसे देखते हुए शिवपुरी शहर में भी बिना हेलमेट एवं नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने शिवपुरी शहर के आमजन से अपील कि वह बिना हेलमेट एवं नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना देने की अपील की गई है।
