थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 18 घण्टे में अपहृता व उसकी 03 माह की बच्ची को दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 18 घण्टे में अपहृता व उसकी 03 माह की बच्ची को दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


दिनांक 08.05.26 को फरियादिया उम्र 42 साल नि० एसपीएस स्कूल के सामने शिवपुरी ने रिपोर्ट लेख करायी की उसकी लडकी पुष्पेन्द्र चौहान के साथ 03 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में इंदौर रह रही थी जो अक्टूबर 2025 से पुष्पेन्द्र चौहान व्दारा परेशान करने के कारण शिवपुरी आकर रहने लगी जिसकी एक तीन माह की बच्ची भी है दिनांक 08.05.26 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पुष्पेन्द्र चौहान कार से अपने 08-10 साथियो के साथ घर पर आया और फरियादिया की लडकी व नातिन को घर से जबरदस्ती ले गया फरियादिया एवं उसके पति के रोकने पर उनके साथ हाँकी व डण्डो से मारपीट की जिनके हाथ पैरौ में चोटे आयी जो थाना कोतवाली पर अप.क्र. 358/26 धारा 296ए, 115(2), 351(3),137(2), 140(3), 331(6), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस 3 (1) (द) (ध), 3(2) (5ए), 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा तत्काल आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले व नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा अलग - अलग टीमें बनायी जाकर रवाना की गयी जो टीम व्दारा तकनीकी सहायता व सीसीटीव्ही कैमरौ की सहायता से लगातार आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान का पीछा किया जो आज दिनांक 09.05.26 को पडोरा पुल से एक सफेद रंग की वैगनार कार क्रमांक एमपी07-जेडएस-9933 को पकडा जिनमें मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान, अपहृता व उसकी बच्ची मिली जो अपहृता को विधिवत दस्तयाब किया गया एवं आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान पुत्र लखन सिंह चौहान उम्र 28 साल नि0 नई तहसील के पीछे करैरा शिवपुरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त वैगनार कार को भी जप्त किया गया है आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान से अन्य साथियो व अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है अपहृता व उसकी बच्ची सकुशल है अपहृता के माननीय न्यायालय में कथन कराये जा रहे है प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान पर पूर्व हत्या के प्रयास, लूट व मारपीट के कई अपराध दर्ज है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि0 आदित्य राजावत, उनि० अमित चतुर्वेदी,, उनि० पूजा घुरैया, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि0 विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र. आर. 570 विनय कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. अनूप उपाध्याय (पुलिस लाइन) एवं सायबर सैल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने