न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना मायापुर पुलिस द्वारा गुमइंसान क्रमांक 27/26 मे गुमसुदा को दस्तयाब कर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का अपराध क्रमांक 97/26 कायम किया गया, जिसमे आरोपी सुरेश जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
दिनांक 11.05.2026 को सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर से गुमइंसान क्रमांक 27/26 कायम कर जांच में लिया गया दौराने जांच दिनांक 16.05.2026 को गुमशुदा को दस्तयाब कर कथन लेख किये गये जिसमें गुमशुदा/पीडिता के साथ आरोपी सुरेश जाटव द्वारा जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) करना बताया गुमशुदा के कथनों एवं गुमइंसान सदर की सम्पूर्ण जांच पर से अपराध क्रमांक 97/26 धारा 64(2)एम, 87, 351(3) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रंशात शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया द्वारा थाना मायापुर के क्रमांक 97/26 धारा 64(2)एम, 87, 351(3) बीएनएस में आरोपी सुरेश जाटव पुत्र कैलाश जाटव उम्र 36 साल निवासी ग्राम पडोरा थाना मायापुर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही – थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अजय पटेल, प्रआर0 270 रघुवीर सिंह लोधा, प्र.आर. 532 सुरेन्द्र राय, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर0 1132 सर्वेश शर्मा,आर. 31 रवि लोधी, आर0 994 मुरारीलाल अटारिया, आर. 1086 राजवीर सिंह पवैया,महिला आरक्षक 748 अनुराधा मांझी की अहम भूमिका रही।
