अब 27 मई को होगा युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

अब 27 मई को होगा युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन।

शिवपुरी, 26 मई 2026/ मप्र शासन द्वारा 28 मई को शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण अब 27 मई को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में 27 मई को प्रातः 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई. झाँसी रोड शिवपुरी में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस जिला स्तरीय रोजगार मेले का उद्देश्य आकांक्षी युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़कर लाभान्वित करना है। साक्षर, 5वी, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमाधारी जिनकी आयु सीमा 18 से 48 वर्ष के मध्य हो, वे इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है। साथ ही स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित करने वाले विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा।

प्रतिष्ठित निजी कंपनियां होंगी शामिल

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होगी। जिसमें अतुल ऑटो लिमिटेड अहमदाबाद, रेजॉन सोलर लिमिटेड सूरत, सिनोवा गियर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड राजकोट, रवि टेक्नोफोर्ग  लिमिटेड राजकोट, ऊनो मिंडा अहमदाबाद, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड राजकोट, विशाल बेरिंग लिमिटेड अहमदाबाद, केल्विन पाइप प्राइवेट लिमिटेड राजकोट, कोरोना रिमेडीज लिमिटेड अहमदाबाद, फ्लिपकार्ट अहमदाबाद, आरएसडब्ल्यूएम ऋषदेव लिमिटेड उदयपुर राजस्थान, विराट बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, सावित्री मैन पावर सर्विस सनद अहमदाबाद सहित अन्य कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएंगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने