न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना देहात पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 26/2020 के 02 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी लल्लू गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में दिनांक 29.05.26 को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर से माननीय मिताली वाणी वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय जिला शिवपुरी (म.प्र.) के प्रकरण क्रमांक 90/20 व थाना देहात के अप.क्र. 26/2020 के स्थाई वारंटी लल्लू पुत्र मेहरवान सिंह गुर्जर निवासी ताल मझेरा हाल जवाहर कॉलोनी थाना देहात शिवपुरी को जवाहर कॉलोनी से गिरफ्तार कर दिनांक 30.05.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विकास यादव, सउनि सुमित सेंगर, प्रआर राजेश पाठक, आरक्षक राघवेन्द्र रावत, आरक्षक 811 वासुदेव यादव, आरक्षक 17 मिथुन कुशवाह की विशेष भूमिका रही।