श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ।

शिवपुरी, 01 जून 2026/ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत हितग्राहियों के आश्रितों के लिए श्रमोदय मॉडल आईटीआई, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्थान में विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध हैं प्रवेश।

संस्थान में फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन, आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी), वेल्डर, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन तथा सिविल इंजीनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

निःशुल्क आवासीय सुविधा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण*

संस्थान में आधुनिक कार्यशालाओं एवं प्रयोगशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सहायता तथा स्वरोजगार संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियां

प्रवेश के लिए पंजीयन एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 26 मई से 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। वहीं ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 1 जून से 30 जून 2026 तक की जा सकेगी। इच्छुक अभ्यर्थी एमपी आईटीआई काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के लिए 8वीं/10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) आवश्यक होगा। 

संस्थान प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है। सीटें सीमित है, पात्रता अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए श्रमोदय मॉडल आईटीआई मुमलियाछाप नीलवड़ भोपाल अथवा मोबाइल नम्बर 0755-2925764, 9826947198 पर संपर्क कर सकतेहै।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने