न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान अंतर्गत भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 22 एवं 23 मई को शिवपुरी में
शिवपुरी -- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान अंतर्गत शिवपुरी में दो दिवसीय जिला स्तरीय महा प्रशिक्षण वर्ग को शिवपुरी के होटल नक्षत्र गार्डन में दिनांक 22-23 मई को होने जा रहा हैं
जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण के लिए भिंड के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश दुबे को प्रभारी बनाया हैं जबकि संभाग प्रभारी नरेंद्र बिरथरे पूर्व विधायक बनाये गए हैं
प्रशिक्षण की रुपरेखा की जानकारी देते हुए कहा की और यह प्रशिक्षण दिनांक 22 और 23 मई को शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा हैं यह पूरी तरह से आवासीय होगा
प्रशिक्षण महा अभियान के संभाग प्रभारी पूर्व विधायक नरेन्द बिरथरे ने भी दो दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती,जनसम्पर्क,बूथ प्रबंधन,राज्य एवं केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचना,हितग्राही सम्मेलन,आदि विषयो पर चर्चा होंगी दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 14 सत्र होंगे,प्रत्येक सत्र 50 मिनिट का होगा
जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव कहाँ कि इस वर्ग में भाजपा के जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष महामंत्री,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,सभी मोर्चा अध्यक्ष गण,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पूर्व विधायक मंत्री जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्षसहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्त्ता भाग लेगे साथ ही बताया की जिला स्तरीय वर्ग में भाजपा के बड़े नेता एवं केन्द्रीय मंत्री भी भागीदारी करेंगे,वर्ग की तैयारियां जारी हैं महामंत्री के पी परमार,लवलेश जैन योगेंद्र रघुवंशी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी,विजय शर्मा,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष हेमंत ओझा कार्यालय प्रभारी कपिल भार्गव,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार निर्दोष गोयल,वेदांत सविता ,जिला मंत्री नीरज तोमर ने सभी अपेक्षित भाजपा नेताओं से आग्रह किया है कि शीर्घ ही अपना पंजीयन कराये