पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों हेतु सौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों हेतु सौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026।

शिवपुरी, 05 मई 2026/ मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों/पुलिस / होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर अवसर की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा एक नवीन योजना अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु सौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 तैयार की गयी है। 

मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना अनुशासन एवं कर्तव्य बोध विकसित करते हुए प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सैद्धांतिक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय है।

योजनान्तर्गत चयनित जिले (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, मुरैना, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, खंडवा, मंदसौर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सतना, बैतूल, भिंड) में पिछड़ा वर्ग के 100 बालक एवं 100 बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। शिष्यवृति-प्रशिक्षण अवधि में चयनित पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों की राशि 1 हजार रुपए प्रतिमाह तथा पात्र महिला प्रशिक्षणार्थियों को राशि 1100 रुपए प्रतिमाह की दर से शिष्यवृति भी उपलब्ध करायी जाएगी। यह आवासीय प्रशिक्षण जिसकी कुल अवधि 45 दिवस निर्धारित है।

योजना में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक अर्हतायें

योजना में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक अर्हतायें दी गई है। जिसमें शैक्षणिक योग्यता 12 वी उत्तीर्ण। आवेदक म.प्र.का मूल निवासी होना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित अनुसूचित में सम्मिलित जाति / उपजाति / वर्ग समूह की सूची में सम्मिलित जाति/उपजाति/वर्ग समूह की सूची में सम्मिलित अन्य पिछड़ा वर्ग का मध्यप्रदेश राज्य का सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी (नॉन क्रीमीलेयर) जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आयु सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों/पुलिस / होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हेतु निर्धारित आयु सीमा। शारीरिक, माप न्यूनतम ऊंचाई पुरुष 168 से.मी. एवं महिला 155 से.मी. (सम्बंधित भर्ती विज्ञापन में प्रदत्त छूट लागू होगी), आवेदक के पैरों के तलवें फ्लेट फुट श्रेणी में नहीं होना चाहिए। सावधान की मुद्रा में आवेदक के घुटने परस्पर नहीं मिला चाहिए। अन्य शारीरिक मापदण्ड जैसे दृष्टि, जबडे, निरोगी होना एवं अन्य निर्धारित मापदंड संतोषजनक होना आवश्यक।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी ट्रेनर के निर्देशन में निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कम्प्यूटर, अंग्रेजी एवं आवश्यक विषयों का प्रतिदिन 04 घंटे प्रशिक्षण। शारीरिक प्रशिक्षण, शारीरिक क्षमता विकास हेतु योग्य एवं अनुभवी ट्रेनर के निर्देशन में प्रतिदिन 03 घंटे (प्रातः एवं सांयकाल) शारीरिक प्रशिक्षण यथा रनिंग, ऊंची कूंद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक एवं अन्य समकक्ष खेलकूद गतिविधियां। 

उपलब्ध निःशुल्क सुविधा।

निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आवासीय/ भोजन व्यवस्था तथा अध्ययन सामग्री। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है तथा प्रशिक्षण 12 मई 2026 से विधिवत प्रारंभ होगा। आवेदन प्रारूप वेवसाइड www.bcwelfare.mp.gov.in एवं सम्बंधित चयनित जिला कार्यालयों से कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते है और जमा किये जा सकते।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने