मशरूम कल्टीवेशन हेतु 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

मशरूम कल्टीवेशन हेतु 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ।

शिवपुरी, 21 मई 2026/ युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मशरूम कल्टीवेशन (मशरूम उत्पादन) विषय पर 10 दिवसीय पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज गुरूवार से किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मशरूम उत्पादन से संबंधित विषयों में मशरूम उत्पादन तकनीक, खाद एवं बीज की जानकारी, पैकिंग एवं मार्केटिंग एवं स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन आदि शामिल रहेंगे। पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण रहेगा। निःशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था रहेगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु अभ्यर्थियों को विभिन्न दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा जिसमें आधार कार्ड की छायाप्रति, बीपीएल राशन कार्ड / अंत्योदय राशन कार्ड / जॉब कार्ड अथवा आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के परिवार का सदस्य होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है, क्योंकि प्रशिक्षण हेतु सीमित सीटें उपलब्ध हैं। आवश्यक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7828582511, 8319534867 पर संपर्क कर सकते है अथवा प्रशिक्षण स्थल संस्थान कार्यालय, शासकीय आई.टी.आई. के सामने, झांसी रोड, शिवपुरी पर संपर्क कर सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने