न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला का
समाचार
अन्नदूत परिवहनकर्ता पर Fir दर्ज होने के बाद भी खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कराया जा रहा है
नियम के विरुद्ध परिवहनकार्य ओवरलोड खाद्यान्न न देने पर की डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ मारपीट एवं ऑफिस में की तोड़फोड़
पिछोर (शिवपुरी) मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ता सेक्टर नंबर 22 खनियाधाना के ठेकेदार मंगल सिंह यादव द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को पिछोर शासकीय गोदाम में आकर ओवरलोड खाद्यान्न लोड करने हेतु कहां किंतु ऑपरेटर के द्वारा नियम के विरुद्ध किसी कार्य करने से मना किया गया ओवरलोड खाद्यान्न नहीं देने से मंगल सिंह यादव द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ मारपीट एवं जाति सूचक गलियां दी जिसका आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर त्रिवेद कांत जाटव द्वारा पुलिस थाना में दिनांक 19 /03 /2026 को आवेदन दिया आवेदन देने के बाद दिनांक 22 मार्च 2026 को मंगल सिंह यादव पर विभिन्न 6 धाराओं में अलग-अलग पुलिस प्रकरण दर्ज किया गया
पुलिस थाना पिछोर में Fir दर्ज होने के बाद परिवहन कर्ता से कराया जा रहा है नियम के विरुद्ध परिवहनकार्य*
सेक्टर नंबर 22 खनियाधाना के परिवहनकर्ता मंगल सिंह यादव पर पुलिस थाना पिछोर में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग शिवपुरी द्वारा परिवहन कार्य त्रिपक्षीय अनुबंध नियम के विरुद्ध कराया जा रहा है एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ मारपीट करने वाले मंगल सिंह यादव पर अभी तक विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे विभागीय अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं
अन्नदूत योजना में त्रिपक्षीय अनुबंध में कंडिका क्रमांक 8.6 क्या है नियम*
मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में परिवहनकर्ता एवं उसके द्वारा नियोजित श्रमिक /अधिकारी कर्मचारी से सौंहार्द व विवेक पूर्ण रहते हुए परिवहन कार्य में आवश्यक सहयोग करना होगा परिवहनकर्ता या उसके कर्मचारियों द्वारा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से झगड़ालू /दबाव की मनोवृत्ति/ प्रवृत्ति /अभद्र/ अशोभनीय व्यवहार प्रदर्शित होने पर जिला स्तरीय विवादों की जांच कलेक्टर द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा की जाएगी जांच में परिवहन कर्ता या कर्मचारी की गलती पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा अनुबंध को निरस्त / निलंबित किया जा सकेगा
*विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल*
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने संज्ञेय अपराध में केस दर्ज कर लिया है
विभाग को तत्काल अनुबंध पर कार्रवाई करनी चाहिए थी विभाग की निष्क्रियता से शासकीय कर्मचारी का मनोबल टूट रहा है
जिला आपूर्ति अधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा संपर्क नहीं हो सका

