न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया पिछोर-भौंती का भ्रमण।
शिवपुरी, 24 अप्रैल 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 26 अप्रैल को प्रस्तावित पिछोर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के साथ आज शुक्रवार को पिछोर एवं भौंती में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री वर्मा ने सर्वप्रथम पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ भौंती में प्रस्तावित जनसुनवाई स्थल काइट ग्लोबल स्कूल का भ्रमण किया। यहां उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, टेंट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ श्री एन.एस. नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

