न्यूज़ चाचा का धमका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी। पिछले कुछ दिनों से लगभग हर रोज ही जिले में कहीं न कहीं आगजनी की घटनाएं हो रही हैं।जिला मुख्यालय पर हो गई, तो फिर मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात
नगरपालिका शिवपुरी में एकमात्र दमकल ही काम की है, दो दमकल तो महज शोपीस बनकर रह गई।
नगरपालिका में रखी जाने वाली फायर बिग्रेड पर नजर डाली,
दमकल में से लगातार पानी तेजी से रिस रहा था,
जिसके चलते उसके चारों तरफ कीचड़ जैसे हालात बन गए थे।
उसके पास ही खड़ी दूसरी दमकल भी पूरी तरह से कंडम खड़ी है।
एकमात्र छोटी दमकल जरूर देखने में लग रही है
जिस दमकल में से पानी लगातार रिस रहा है, वो हर दिन सुबह पानी भरकर खड़ा कर दिया जाता है, जो शाम होने तक खाली हो जाती है। यदि शाम को कही आग लग गई तो यह दमकल पहले पानी भरने जाएगी, उसके बाद वो आग बुझाने पहुंचेगी।
बीते दिनों जब गैलेक्सी होटल में आग लगी तो यही लीकेज दमकल सूचना देने के एक घंटा बाद पहुंची, उसमें भी आग बुझाने वाला कोई कर्मचारी नहीं था, केवल ड्राइवर ने ले जाकर गाड़ी खड़ी कर दी थी। वो तो शुक्र है कि कोतवाली टीआई रोहित दुबे व उनकी टीम समय पर पहुंच गई, और आग पर काबू पा लिया। यदि नपा की दमकल के भरोसे रहते तो सब कुछ स्वाहा हो जाता।
