गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र।

न्यूज् चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 




गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र।

शिवपुरी।  केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर संपूर्ण भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करवाने के उद्देश्य आज  कलेक्ट्रेट पहुंच कर संयुक्त कलेक्टर जेपी गुप्ता को शिवपुरी के माध्यम से महा महीन राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री महा महिमा राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम प्रार्थना पत्र भेजा है। 

हमारी भारतीय संस्कृति में गाय को श्रद्धा ,आस्था और धर्म को मूल स्तंभ के तौर पर देखा गया है। सनातन धर्म में पशवो न   गाय( अर्थात गाय पशु नहीं है) तथा गावो विश्वस्य मातरन (अर्थात गाय विश्व की माता है) कहा गया है लेकिन वर्तमान कानून में गाय को पशु की श्रेणी में रखा गया है ।अस्तु भारत के बहुसंख्यक लोग चाहते हैं कि गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की संस्कृति भी कृषि आधारित है हमारी संस्कृति गाय और गोवंश के बिना अधूरी है। गाय के बिना शायद भारत की कल्पना भी संभव नहीं है। वर्तमान में हमारे देश में गाय की स्थिति बहुत ही दयनीय है। सबसे अधिक जिसकी तस्करी की जाती है वह गाय ही है। गाय और गोवंश किसान हेतु अत्यंत अनिवार्य है संस्कृति के लिए अनिवार्य पूजनीय है। भारत की कल्पना गाय बिना अधूरी है हम निम्न विषयों पर नियमों की मांग करते हैं ,कि 1 यह की गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर संवैधानिक तौर पर राष्ट्र माता का सम्मान अभिलंब दिया जाए।2 यह की गौ माता एवं गोवंश की संरक्षण संवर्धन के लिए पशुपालन विभाग से गोवंश को अलग कर गौ मंत्रालय बनाया जाए 3 यह की गोवंश की तस्करी रोकने हेतु नियम बनाई  जाकर को हत्या से जुड़ी हथियार, कारखाने ,आदि पर प्रतिबंध लगाया जाये। 4 गोवंश तस्करी से जुड़े परिवहन साधनों को पकड़ में लिए जाने के बाद उनकी जमानत न होने का कानून लाया जाए और तस्करी में डीडी प्रयुक्त बाहन को आजीवन न छोड़ा जाकर स्क्रैप किया जाए। प्रार्थना पत्र श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज की नेतृत्व में पंडित विनोद शास्त्री, ब्राह्मण समाज की जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एकता परिषद की जिला अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा हरगोविंद शर्मा अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार गोयल कुंज बिहारी पाराशर सुरेश पाराशर आदि के साथ सैकड़ो को गौ भक्त प्रार्थना पत्र देने में शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने